Thursday, March 1, 2012

BANK SE MILENGE HTET 2012 KE FORM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जुलाई में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आवेदन पत्र बैंकों के माध्यम से मिलेंगे। इससे परीक्षार्थियों को आवेदन पत्रों के लिए जगह-जगह धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। 

एच टेट परीक्षा 14 व 15 जुलाई को आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि यह तिथि अभी तक फाइनल नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि बोर्ड द्वारा नवंबर महीने में आयोजित की गई परीक्षा में आवेदन पत्रों की बिक्री को लेकर काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। शुरुआत में बोर्ड प्रशासन ने बोर्ड मुख्यालय, सभी जिलों में स्थापित बोर्ड डिपो और बोर्ड के रजिस्टर्ड बुक डिपो पर आवेदन पत्र उपलब्ध कराए थे, लेकिन कुछ बुक डिपो द्वारा आवेदन पत्रों को ब्लैक में बेचने की शिकायत मिलने के बाद बोर्ड ने बुक डिपो से आवेदन पत्रों को वापस ले लिया गया। इससे पहले बोर्ड द्वारा अक्टूबर 2008, जुलाई 2009, दिसंबर 2009 और नवंबर 2011 में यह परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। 

॥बोर्ड द्वारा एच टेट के लिए तैयार की जा रही प्लानिंग में इसे शामिल किया है। इस प्लानिंग बोर्ड चेयरपर्सन की मंजूरी मिलनी अभी बाकी है। अगर यह प्लानिंग मंजूर कर ली जाती है, तो इस बार एच टेट परीक्षा के आवेदन पत्र बैंकों के माध्यम से ही मिलेंगे। परीक्षा की तिथि अभी तक फाइनल नहीं हुई, लेकिन बोर्ड की प्लानिंग में अभी तक परीक्षा तिथि 14 व 15 जुलाई ही निर्धारित की गई है।ञ्जञ्ज 

-डीके बेहरा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 

No comments:

Post a Comment

DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR

Followers

About Designer

This Blog Design By Gaurav Chopra Passionate Blogger from Fatehabad District