हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय इन दिनों ताबड़तोड़ तबादले कर रहा है।
विगत तीन माह के दौरान शायद ही कार्य दिवस को छोड़कर एक भी दिन ऐसा बीता
हो, जिस दिन विभाग ने तबादला संबंधी आदेश जारी नहीं किया हो। इसका परिणाम
यह हुआ है कि गुरुजी तो गुरुजी अधिकारी भी दफ्तर से घर लौटते समय एक बार
विभागीय वेबसाइट पर ट्रांसफर लिस्ट देखते से नहीं चूकते हैं। शायद कहीं
उनका तबादला न हो गया हो। हरियाणा विद्या शिक्षा निदेशालय पंचकुला ने
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए वैज्ञानिकीकरण नीति लागू
की। इस नीति के तहत प्रदेश के स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों
का प्रावधान किया जाना था। इसके अतिरिक्त
पदोन्नति की भी प्रक्रिया शुरू कर दी। पदोन्नति और तबादले के जंजाल में शिक्षा विभाग इस प्रकार उलझा कि विगत तीन माह के दौरान हर दूसरे दिन तबादला संबंधी आदेश जारी करना पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों को यह पता नहीं है कि तबादले के तहत जहां उन्हें भेजा गया है, वहां पर कितने दिन रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं सेवानिवृत्ति के कगार पर बैठे गुरुजी और अधिकारी भी इससे नहीं बच पा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत वरिष्ठ गुरुजन और इससे संबंधित अधिकारी अपने-अपने दफ्तर पहुंचते ही कम्प्यूटर पर विभाग के वेबसाइट पर ऑन लाइन हो जाते हैं। क्योंकि शिक्षा विभाग हाइटेक होने का लाभ उठाते हुए तबादले और पदोन्नति संबंधी आदेश हर दिन अपडेट कर रहा है।

No comments:
Post a Comment
DEAR USERS YOUR COMMENTS MUST BE VALUABLE.OTHERWISE THEY MAY NOT GET PUBLISHED.
THANKS.
ANIL KUMAR
BLOG ADMINISTRATOR